Monsoon Warning: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में मानसून शुरू होने की तारीख बताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने उत्तर प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा, जहां झमाझम बारिश और तेज आंधी होंगे।
IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक होने वाली है।
साउथवेस्ट मानसून ने पूरे कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ और भागों, दक्षिण अरब सागर और मालदीव क्षेत्र के कुछ और भागों और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में प्रवेश किया है. आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने एक मैप उपलब्ध कराया है जो यूपी में मानसून आने की संभावित तिथि दिखाता है. जानते हैं।

